पलामू, जून 22 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। आसन्न 23 जून को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस मनाते हुए मेदिनीनगर में पांच महिलाओं का पुनर्विवाह कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है। विधवा महिलाओं के सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण को लेकर कार्यरत पहल ट्रस्ट के तत्वावधान में 23 जून को मेदिनीनगर के नगर भवन में प्रातः 8 बजे से विधवा सम्मान समारोह सह विधवा पुनर्विवाह विषयक परिचर्चा का आयोजन किया गया है। पुनरविवाह के करने वाली विधवा महिलाओं को जिला समाज कल्याण की योजना के तहत 2-2 लाख रुपये का प्रोत्साहन राशि भी उपलब्ध कराया जाएगा। पहल ट्रस्ट के अध्यक्ष अविनाश देव ने सहयोगी शोभा प्रजापति, ललन प्रजापति, विलिंगिना किंडो आदि के साथ प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि पिछले कई वर्षों से ट्रस्ट के बैनर तले महिलाओं के सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य किय...