पांच मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर रखा सुरक्षित
सीवान, मई 22 -- पांच मवेशियों को ग्रामीणों ने पकड़ कर रखा सुरक्षित बड़हरिया। नगर पंचायत के रानीपुर के पचरुखिया टोला में लावारिश हालत में पांच मवेशी गुरुवार की रात में पहुंच गई। इधर ग्रामीणों ने पहले मवेशियों को पकड़कर बांध कर चारा और पानी पिलाई। लावारिश हालत में तीन बड़ी भैंस और दो छोटी भैंस सहित पांच शामिल है। बतादें कि गुरुवार के रात में पचरुखिया टोला के विश्वनाथ यादव के दरवाजे के पास रखी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सफी छपरा चावर की तरफ से पांच मवेशी एक साथ आ पहुंचे। रात होने के कारण उसको दरवाजे के सामने सुरक्षित रखा गया है और इंसानियत का परिचय देते हुए सुनील यादव ने बताया कि पांच मवेशियों को सुरक्षित रखा गया है। अगर कोई मवेशी का मालिक नहीं आता है तो प्रशासन को सूचना देकर उसको प्रशासन के हवाले कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.