गढ़वा, मार्च 9 -- केतार। प्रखंड के पांच मध्य विद्यालयों को पीएम श्री मध्य विद्यालय में परिणत किया गया है। पीएम श्री मध्य विद्यालय बनने से इन विद्यालयों में आधारभूत संरचना का विकास होगा। साथ ही शैक्षणिक गतिविधि में सुधार होगा। पीएम श्री मध्य विद्यालय में मध्य विद्यालय मुकुंदपुर, मध्य विद्यालय बांसडीह, मध्य विद्यालय हुरका और मध्य विद्यालय खोनहर को शामिल किया गया है। मध्य विद्यालय से पीएम श्री मध्य विद्यालय बनाए जाने पर प्रखंड के लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि अब इन विद्यालयों में बच्चों को पढ़ने के लिए सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे। उससे बच्चों को पठन पाठन में सहुलियत होगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...