मऊ, मई 3 -- मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन की नई कमेटी के गठन के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। 5 मई से पर्चा वितरण के साथ प्रक्रिया शुरू होगी और 14 मई को चुनाव और मतगणना कराई जाएगी। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार पटेल ने रविवार को सूचना जारी की है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता संगठन के सत्र 2026-27 की नई कमेटी के गठन के लिए 5 और 6 मई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पर्चा वितरण किया जाएगा। 7 मई को शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल करने की तिथि निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के अनुसार 9 मई को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। आवश्यकता होने पर 14 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान और उसी दिन 3:30 बजे से मतगणना कराई जाएगी। विजय पटेल एडवोकेट ने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक अधिवक्ता अपनी सदस्यता ...