भागलपुर, अप्रैल 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बादलों की आवाजाही व पूरवा हवा चलने से लोगों को गुरुवार को भी गर्मी से राहत मिली। जिले के कुछ जगहों पर गुरुवार तड़के हल्की बारिश भी हुई। 30 अप्रैल को दिन का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी की मात्रा 89 प्रतिशत रही। हवा की औसत गति 9.8 किमी प्रतिघंटा रही। वहीं बुधवार शाम से गुरुवार सुबह तक 9.8 मिलीमीटर बारिश हुई。 यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में अगले तीन घंटे भारी, यहां बारिश-वज्रपात और तेज हवाएं चलेंगी; आगे कैसा रहेगा मौसमपूर्वानुमान बीएयू सबौर व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 01-05 मई के दौरान जिले में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने एवं हल्की वर्षा हो...