प्रयागराज, अप्रैल 7 -- राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में नगर निगम के रिक्त पदों पर चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिले में पार्षद का एक पद रिक्त है। वार्ड संख्या 48 अलोपीबाग के पार्षद उमेश मिश्र के निधन के करण सीट पिछले साल से रिक्त है। इस सीट पर भी पांच मई को मतदान होगा। नामांकन पत्र 10 से 16 अप्रैल के बीच सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक लिए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे से होगी। नाम वापसी 20 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होगी। प्रतीक आवंटन 21 अप्रैल को होगा। मतदान पांच मई को सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना सात मई को सुबह आठ बजे से होगी। इसके लिए आठ अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी। बुधवार को तय होगा कि नामांकन पत्रों का वितरण किस कार्यालय से होगा और आरओ व एआरओ कौन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.