मुजफ्फर नगर, अप्रैल 8 -- छपार। छपार क्षेत्र के गांव बरला इंटर कॉलेज बरला में मंगलवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान के अंतर्गत पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों के प्रशिक्षण वर्ग को लेकर एक महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा और कार्यशैली से अवगत कराना और आगामी कार्यक्रमों के लिए उन्हें तैयार करना रहा। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य समाज के सभी व्यक्तियों तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है। पांचों मंडलों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव भी साझा किए और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, ब्लाक प्रमुख सदर अमित चौधरी, बरला मंडल अध्यक्ष अंकुर त्यागी, डा. श्वेता कौशिक, बबली राणा,प्रमोद कश्यप, अजय पंवार, सुनी...