मुजफ्फर नगर, जून 18 -- मुजफ्फरनगर ग्राम पचैंडा कला में निर्माणाधीन पांच मंजिला मकान को लेकर की गई शिकायत पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को भवन को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान एमडीए के एई भारत पाल, जेई संदीप कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।ग्राम पचैंडा कला निवासी पुष्पा देवी पत्नी सतेंद्र कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल, समाधान दिवस तथा अन्य माध्यमों से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने मनोज कुमार उर्फ लाला पुत्र कल्लूराम द्वारा पांच मंजिला मकान का निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया था कि भवन निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण मकान उनकी ओर झुक गया है और पड़ोसी भवनों में भी दरारें आने लगी हैं। यह भी पढ़ें- अवैध निर्माण पर चला एमडीए का बुलडोजर शिकायतकर्ता ने बताया था ...