लखनऊ, फरवरी 12 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर विस्तार में बुधवार को एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत से काम करते वक्त मजदूर नीचे गिर गया। घटना को देखकर साथी मजदूर उसे लहूलुहान हालत में पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। झारखंड के पालमाऊ निवासी सुरेंद्र कुमार महतो (40) मजदूर था। वह तीन माह से गोमतीनगर विस्तार इलाके के शालीमार अपार्टमेंट में काम कर रहा था। बुधवार को काम के दौरान अचानक पांचवी मंजिल से वह नीचे गिर गया। यह देखकर साथी लोग पहुंचे और आनन फानन में सुरेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मजदूर की मौत की जानकारी गोमतीनगर विस्तार थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.