पांच मंजिला इमारत में आग, छह को सुरक्षित निकाला
गुड़गांव, मई 28 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम के सेक्टर-46 स्थित एक पांच मंजिला इमारत में बुधवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, इस इमारत के बेसमेंट में एक क्लीनिक संचालित हो रहा था, जबकि भूतल पर एक निजी कार्यालय बना हुआ था। रात करीब 10:15 बजे भूतल पर बने इसी कार्यालय में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी इमारत में जहरीला धुआं फैल गया। धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर रह रहे लोगों का दम घुटने लगा और पूरी बिल्डिंग में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। आग और धुएं के बीच इमारत की ऊपरी मंजिलों पर चार महिलाएं फंस गई थीं, जिन्हें दमकल कर्मियों ने अपनी सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.