पांच भट्ठी तोड़ी, बड़े पैमाने पर जावा महुआ किया नष्ट
जहानाबाद, जुलाई 28 -- जहानाबाद। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत जिले के भीतर अलग-अलग जगहों से बड़े पैमाने पर जावा महुआ विनष्ट किया गया और निर्मित शराब जप्त की गई। पांच भट्ठी भी तोड़ी गई। बताया गया है की खोजबीन के क्रम में पुलिसकर्मियों ने खेत बधार में महुआ शराब बनाने के लिए पांच भट्ठी पाई जिसे तोड़ा गया। ड्रम एवं जरकिन में छुपाकर रखा करीब 2305 किलो जावा महुआ विनष्ट किया गया और 330 लीटर निर्मित शराब जप्त की गई। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: सतनदिया में चार अवैध भट्टियां ध्वस्त यह भी पढ़ें- Jahanabad News: छापेमारी में 2900 लीटर जावा महुआ किया गया विनष्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.