बलरामपुर, अप्रैल 13 -- बलरामपुर। पारा चढ़ते ही आग की घटनाओं ने तांडव शुरू कर दिया है। आग में गृहस्थी के सामान खाक हो रहे हैं। साथ ही इंसानों व मवेशियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिले में अग्निशमन केंद्रों व संसाधनों की भारी कमी के चलते आग पर काबू पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे निपटने के लिए पांच ब्लॉकों में अग्निशमन केंद्रों के स्थापना की पहल की गई है। अग्निशमन केंद्रों के निर्माण के लिए पांचों ब्लॉकों में 4118 वर्ग मीटर जमीन चिन्हित कर ली गई है। भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है। अग्निशमन केंद्रों के नजदीक होने से अग्निकांड की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। हर साल जनपद में अग्निकांड की घटनाओं से करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के पांच ब्लॉकों हरैया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.