भभुआ, जनवरी 5 -- प्रबंधन ने मरीजों को ठंड में ओढ़ने के लिए 400 कंबल का किया प्रबंध अस्पताल में डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मी की लगाई गई तीन शिफ्ट में ड्यूटी (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। बढ़ती ठंड को देखते हुए सदर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए विशेष राहत व्यवस्था की गयी है। अस्पताल प्रबंधन ने मौसमजनित मरीजों के इलाज के लिए जहां विशेष शीतलहर कक्ष स्थापित किया है, वहीं इस वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तिमरदारों के लिए दो हीटर लगवाया है, ताकि विशेष कक्ष का तापमान 36 डिग्री के आसपास बना रहे। इसकी जानकारी सदर अस्पताल के प्रबंधक शैलेंद्र कुमार ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इमरजेंसी के विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों को ओढ़ने के लिए कंबल का प्रबंध किया गया है, ताकि ठंड की वजह से उन्हें किसी तरह...