आगरा, मार्च 9 -- श्री श्याम सेवादार परिवार सेवा समिति की ओर से श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। तैयारियों को लेकर बैठक का आयेाजन किया गया। अध्यक्ष रितेश गुप्ता ने बताया कि दो दिवसीय छठवें स्थापना दिवस की श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव कि तैयारियां जोरो से चल रही है। 12 मार्च को पांच लाड़ली बहन विवाह का आयोजन खाटूश्याम मंदिर में होगा। सुबह निशान यात्रा संग बरात प्रातः आठ बजे श्री मन:कामेश्वर मंदिर से आरंभ होकर रामबरात मार्ग से होते हुए जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचेगी। ढोल-नगाड़ो पर थिरकते हुए फूलों और गुलाल की होली खेली जाएगी। निशान यात्रा में पांच घोड़ी पर दूल्हों के साथ गणेश जी, राम दरबार, कैला देवी, सालासर बालाजी साहित कई झांकियां और खाटू नरेश का डोला शामिल होगा। शाम को मंदिर परिसर में महिलाएं अपने हाथों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.