हल्द्वानी, नवम्बर 18 -- हल्द्वानी, संवाददाता। लाइन मेंटेनेस के लिए ऊर्जा निगम ने मंगलवार को पांच बिजलीघरों से दिनभर बिजली की आपूर्ति बंद रखी। सुबह से ही सप्लाई बंद होने से पेयजल के ट्यूबवेल भी नहीं चल सके। जिससे लोगों को बिजली के साथ ही पानी का संकट भी झेलना पड़ा। एक सप्ताह की राहत के बाद ऊर्जा निगम ने फिर से बिजली की कटौती शुरू कर दी है। मंगलवार को शीशमहल, कालाढूंगी चौराहा, सुभाष नगर, हाईडिल गेट और धौलाखेड़ा बिजलीघर से सुबह नौ बजे से शाम चार तक सप्लाई बंद रही। सुबह से बिजली नहीं होने से पेयजल के ट्यूबेल भी दिनभर नहीं चल सके। इससे घरों तक पीने का पानी भी नहीं पहुंच सका। ऊर्जा निगम ने ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि लाइन मेंटेनेंस कार्य किए जाने से आपूर्ति बाधित रही। काम पूरा होते ही सप्लाई शुरू कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.