पांच बार शिकायत के बाद भी समस्या का नहीं हुआ निस्तारण
अयोध्या, मई 16 -- सोहावल। सोहावल तहसील में मुख्य राजस्व अधिकारी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर 178 शिकायतें आईं। इसमें आधा दर्जन मामले का निस्तारण किया गया। भारतीय किसान यूनियन के नेता फरीद अहमद ने सीआरओ को दिए गए शिकायती पत्र में सोहावल- मसौधा मार्ग बनाते समय पूर्व में बने शारदा सहायक नहर से सिंचाई के लिए बनाए गए कुलाबे को पीडब्ल्यूडी के ठेकदार ने तोड़ने का आरोप लगाया। कुलाबे के निर्माण करवाने के लिए पांच बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग द्वारा किसानों के हित में कोई कदम नहीं उठाया गया। बल्कि सिंचाई विभाग द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण दिखा दिया गया। यह भी पढ़ें- बीकेटी में हंगामा, एसडीएम व वकीलों में तीखी नोकझोंक एसडीएम सोहावल सविता राजपूत ने गंभीरता से लिया और मौके पर मौजूद सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.