मिर्जापुर, जून 27 -- मिर्जापुर। अपर जिलाधिकारी(वित्त व राजस्व) विनोद कुमार सिंह की अदालत ने गुण्डा एक्ट अधिनियम के तहत 05 अभियुक्तों को जिला बदर करने का आदेश दिया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट वि/रा के न्यायालय ने आकाश बिन्द पुत्र दीनानाथ निवासी चन्द्रदीपा थाना कोतवाली कटरा को 06 माह, मुन्ना सोनकर पुत्र दयाराम सोनकर निवासी शुक्लहा थाना कोतवाली कटरा को 06, शुभम पाण्डेय पुत्र रविशंकर पाण्डेय निवासी बसारी थाना पड़री को तीन माह, रमाशंकर कोल पुत्र बाबू लाल कोल निवासी गोपालपुर थाना मड़िहान को तीन माह, कमलेश मुसहर पुत्र सूरज भान मुसहर निवासी तेन्दुई गोपालपुर थाना मड़िहान को तीन माह एवं राम बाबू मुसहर पुत्र संतोष मुसहर निवासी तेन्दुई गोपालपुर थाना मड़िहान को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...