पांच बजे तक काम कर की गेट मीटिंग, विरोध प्रदर्शन जारी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 22 -- आधार अथेंटिंकेशन फेस उपस्थिति और अगस्त महीने का वेतन रोकने के विरोध में इंजीनियर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे इंजीनियरों ने सोमवार से वर्क टू रूल की शुरुआत की है। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक काली पट्टी बांधकर कामकाज किया। इसके बाद पीडब्ल्यूडी दफ्तर के बाहर गेट मीटिंग कर अगस्त महीने का वेतन जारी करने की मांग की। पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, बाढ़खंड सहित अन्य विभागों के इंजीनियरों का अगस्त महीने का वेतन डीएम ने रोक दिया था। इंजीनियरों का कहना है कि फेस आधारित उपस्थिति फील्ड कर्मचारियों के लिए व्यवहारिक नहीं है। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ पिछले कई दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहा है। सोमवार को वर्क टू रूल के तहत काम शुरू किया। दस से पांच बजे तक काम करने के बाद पीडब्ल्यडी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.