हापुड़, जून 7 -- मुरादाबाद निवासी एक महिला ने कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति पर स्वयं को कुंवारा बताकर शादी के नाम पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के पांच बच्चे है और आरोपी ने उसकी जमीन बिकवाने के बाद 20 लाख रुपये ठग लिए है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुरादाबाद निवासी महिला ने बताया कि करीब तीन साल पूर्व गढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी वीरपाल से उसकी मुलाकात हुई। उस व्यक्ति ने स्वयं को कुंवारा बताया और उससे शादी का झांसा दिया। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बना लिए। इस दौरान आरोपी ने उसकी जमीन को बिकवा दिया। उसको बेचने से मिली 20 लाख रुपये को भी आरोपी ने अपने पास रख लिया। पीड़िता ने बताया कि ज...