सोनभद्र, फरवरी 25 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव में पांच बच्चों की पिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की सुबह लगभग सात बजे घर से कुछ दूर उसका पेड़ से लटकता शव मिला। वह मंगलवार को गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव निवासी 40 वर्षीय देवनारायण उर्फ सोमारू पुत्र शिवलाल गोड़ शव घर से कुछ दूर खतीहवा नाले के पास पेड़ से लटकता शव मिला। मृतक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति पाही (खेत) पर इन दिनों रह रहे थे। मंगलवार को वे गांव में ही वैवाहिक कार्यक्रम के लिए निकले थे। जब रात में वे घर नहीं आए तो सुबह से उनकी खोजबीन की जा रही थी। पत्नी ने घर से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित खतीहवा नाले के पास नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे पति का लटकता...