गोंडा, मार्च 31 -- मोतीगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई चालीस साल की महिला अपने 27 साल के प्रेमी के साथ फरार हो गई। वह पांच बच्चों की मां है। मायके में महिला अपने दो साल के मासूम को छोड़कर चली गई हैं। बताया जाता है कि महिला देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अपने ससुराल से मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई थी। उसने पति को बताया था कि वह परिवार से मिलने जा रही है। पति ने उसे बच्चों के साथ जल्द लौटने को कहा था। पति को इस बात का अंदाजा नहीं था कि मायके पहुंचने के बाद उसकी पत्नी कहीं भाग जाएगी। पत्नी के लापता होने के बाद पति ने मोतीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोतीगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि महिला के बड़े बेटे की उम्र 17 साल, बेटी की उम्र 14 साल, तीसरे बेटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.