मोतिहारी, अप्रैल 2 -- पहाड़पुर,निज संवाददाता । प्रखंड के पश्चिमी सिसवा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 इब्राहिमपुर गांव में गुरुवार दोपहर को हुए भीषण अगलगी की घटना में पांच बकरियां,घर में रखा एक बाइक,एक साइकिल समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने में गृह स्वामी का हाथ,पैर भी हलका झुलस गया। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि घर के अंदर बंधी पांच बकरियां आग की चपेट में जल गईं। वहीं घर में रखा एक बाइक,एक साइकिल, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, अनाज सहित अन्य सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। अगलगी में करीब तीन लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। पंचायत के मुखिया आदित्य नारायण सिंह पीड़ित गृहस्वामी महाराज प्रसाद अनुसार,दोपहर को खेत से लौटने के बाद महिलाएं खाना बना रही थी।तभी अचानक से आग लग गई,घर वाले कुछ कर पाते तबतक उक्त समान,बकरियां सहित घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.