पांच फरियादियों की सुनी समस्या
पूर्णिया, मई 11 -- पूर्णिया। डीडीसी सह प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार ने सोमवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित पदाधिकारियों को अग्रेतन कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए पांच फरियादियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन देकर अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा आवेदनों का गहन अवलोकन के उपरान्त त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आए लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर : प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.