कन्नौज, जनवरी 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बार एसोसिएशन छिबरामऊ के वार्षिक चुनाव में शनिवार को नामांकनपत्रों की वापसी के बाद कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। वहीं अब अध्यक्ष और महासचिव पद पर पांच-पांच प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रथम, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव प्रसारण, कोषाध्यक्ष और प्रशासनिक सदस्य कनिष्ठ के पद पर रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। 16 फरवरी को मतदान कराया जाएगा, जबकि अगले दिन 17 को मतगणना होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र यादव ने बताया कि नामांकनपत्रों की वापसी के अंतिम दिन महासचिव पद पर राजीव दीक्षित ने, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर राजीव कुमार शुक्ला, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद से मो.फैज व पुष्पेंद्र सिंह ने तथा प्रशासनिक सदस्य कनिष्ठ के पद से तनवीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.