लखनऊ, अप्रैल 1 -- लखनऊ, संवाददाता। वैसाखी और गुरु साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पांच अप्रैल को पांच प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। नगर कीर्तन सुबह साढ़े छह बजे गुरुद्वारा नाका से चलकर 10 बजे गुरुद्वारा यहियागंज पहुंचेगा।यहियागंज गुरद्वारा सचिव मनमोहन सिंह हैप्पी ने बताया कि इस नगर कीर्तन में शहर की सभी सिख संस्थाएं व गुरुद्वारा साहिब शामिल होंगे। नगर कीर्तन पर आगे गतका दल अपने जौहर दिखाएंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों का बैंड होगा। विशेष रूप से गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब जी द्वारा मिस्सी रोटी व प्याज का प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का प्रकाश पर्व सात अप्रैल को और वैसाखी का पर्व 14 अप्रैल को मनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.