पांच पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त
बलिया, मई 16 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार चौराहे पर शनिवार की शाम अनियंत्रित डंफर की चपेट में आकर बिजली के पांच पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। बताया जाता है कि सड़क से गुजर रहा तेज रफ्तार डंपर बिजली के खम्भों से टकराते हुए ट्रांसफार्मर से भिड़ गया। इस घटना में तार समेत पोल और ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया। जानकारी होते ही जेई रामविलास खरवार मौके पर पहुंच गये। बिजली मरम्मत का कार्य शुरु हो गया। जेई का कहना है कि इस मामले में डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.