रांची, नवम्बर 18 -- रांची, संवाददाता। पांच पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतारने के मामले में जेल में बंद एमसीसी उग्रवादी संगठन के श्रीराम मांझी, सुनील टुडू और नरेश लोहरा को झटका लगा है। एनआईए के विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु प्रसाद की अदालत में मंगलवार को तीनों की ओर से दाखिल जमानत याचिका खारिज कर दी गई। अदालत ने तीनों की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर 7 नवंबर को सुनवाई के पश्चात आदेश सुरक्षित रख लिया था। तीनों आरोपियों सुनील टुडू, श्रीराम मांझी और नरेश उर्फ रामू लोहरा ने जमानत की गुहार लगाते हुए 26 सितंबर को याचिका दाखिल की थी। आरोपियों पर सरायकेला- खरसांवा के तीरूलडीह थाना क्षेत्र के कुकुरूहाट बाजार में पेट्रोलिंग करने निकली पुलिस टीम पर हमला कर पांच पुलिसकर्मियों को मौत के घाट उतार देने का आरोप है। घटना 14 जून 2019 को दी गई थी। एनआईए ने दिसंबर 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.