पांच पीस विदेशी शराब जब्त, धंधेबाज फरार
सीवान, मई 20 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के सुरुहुरीडीह गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब धंधेबाजों के ठिकाने पर थाने के सहायक अवर निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह द्वारा छापेमारी की गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 180 एमएल के ऑफिसर चॉइस विदेशी शराब के 5 पीस बरामद किए। वहीं, पुलिस के अनुसार फरार धंधेबाज की पहचान सुरुहुरीडीह गांव निवासी पवन यादव के रूप में की गई है। वहीं दूसरी तरफ थाने की पुलिस ने मलाहीडीह गांव से पूर्व के शराब मामले में फरार चल रहे धंधेबाज पप्पू महतो को गिरफ्तार कर लिया। वही आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। इसके अलावा थाने के अवर निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा डिब्बी गांव में छापेमारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.