बलिया, अप्रैल 1 -- बलिया। जिले के लिए प्राप्त पांच पीआरवी वाहनों को बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों का आवंटन बांसडीह रोड, सुखपुरा, सहतवार, उभांव और नगरा थानों के लिए किया गया है। इस दौरान एसपी ने कहा कि किसी भी सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करें। आम लोगों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। कहा कि सेवा, सुरक्षा और संवेदना के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर बेहतर संवाद बनाएं। इस दौरान एएसपी कृपाशंकर व दिनेश कुमार शुक्ल, सीओ उस्मान, प्रभारी निरीक्षक आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...