हरिद्वार, मार्च 8 -- नवोदयनगर वार्ड स्थित हरिद्वार ग्रीन सोसायटी में शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने पांच पार्कों के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ किया। लंबे समय से इन पार्कों के विकास की मांग उठाई जा रही थी। अब इन पार्कों में हरियाली बढ़ाने के साथ बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता समेत तमाम कार्य होंगे। इस दौरान शर्मा का स्वागत और सम्मान भी किया गया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हर वार्ड में जनसुविधाओं को प्राथमिकता के साथ बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर सभासद दीपक नौटियाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.