मेरठ, अप्रैल 22 -- सरकार द्वारा रक्त संबंधों में संपत्ति के बैनामे पर दी गई भारी छूट का मेरठ जिले में जबरदस्त असर देखने को मिला है। जिले में अब तक आठ हजार से अधिक लोगों ने इस योजना का लाभ उठाते हुए मात्र 5-5 हजार रुपये के शुल्क पर अपने परिजनों के नाम संपत्तियां की हैं। ​इस प्रक्रिया के तहत जिले में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की चल-अचल संपत्तियां भाई-बहन और पति-पत्नी आदि के नाम ट्रांसफर की गई हैं। हालांकि इससे निबंधन विभाग को 121.82 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शासन की इस योजना का मुख्य उद्देश्य परिवार के भीतर संपत्ति विवादों को कम करना और कानूनी रूप से मालिकाना हक सुरक्षित करना था। मेरठ में इस योजना को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। निबंधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष अर्थात एक अप्रैल 2025 से लेकर 31 मार्च 2026 तक ...