लखनऊ, जून 5 -- केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में मरीजों को पांच-पांच स्टेंट लगाए जाने के मामले की जांच तेज हो गई है। पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने लारी से एंजियोप्लास्टी का विस्तृत रिकॉर्ड तलब किया है। जांच का दायरा बढ़ाते हुए समिति ने यह जानकारी मांगी है कि आयुष्मान भारत योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत कितने मरीजों की एंजियोप्लास्टी की गई? किन परिस्थितियों में मरीजों को कुछ अंतराल में पांच-पांच स्टेंट लगाए गए। 'हिन्दुस्तान' ने लारी में स्टेंट के खेल संबंधी खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई है। लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में अभी करीब 15 मरीजों में पांच-पांच स्टेंट लगाने का मामला सामने आया है। यह भी पढ़ें- इलाज से ज्यादा कमाई का जरिया बनीं कैंसर की दवाएं इन मरीजों को बार-बार भर्ती किया गया। उनमें स्टेंट लगाया गया...