रुडकी, मार्च 31 -- लक्सर। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को पांच-पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पुलिस टीम रात में गश्त कर रही थी। इस दौरान अलावलपुर बाकरपुर गांव के पास अनिल को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के पास धर्म सिंह पाल को भी 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...