गोपालगंज, मई 9 -- बैकुंठपुर।स्थानीय थाने की पुलिस ने शुक्रवार को मंगरु छपरा गांव के समीप ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के बेलउर गांव निवासी मुकेश राय, रेवतिथ गांव के महम्मद इरशाद और फिरोज आलम शामिल हैं। वहीं, सीवान जिले के लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के लहुआ गांव निवासी महम्मद मुन्ना तथा दक्षिण बनकटी गांव के फिरोज आलम को भी गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के बयान पर शनिवार को आठ लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मौके से तीन बाइकों पर लदे मांस के टुकड़े भी बरामद किए हैं। बरामद मांस को जांच के लिए फोरेंसिक लैब, पटना भेजा गया है। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी...