हरिद्वार, मार्च 1 -- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय उत्तराखंड में सहायक भूवैज्ञानिक, खान अधिकारी एवं सहायक रसायनज्ञ (समूह-ख) परीक्षा-2026 के लिए आवेदन मांगे हैं। इस बाबत सचिव अशोक कुमार पांडेय की ओर से विधिवत विज्ञप्ति जारी की गई है। उनके अनुसार, पांच खाली पदों पर इच्छुक अभ्यर्थी 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 20 मार्च ही है। इसके बाद यदि किसी अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में संशोधन या परिवर्तन करना होगा तो एक अप्रैल से 10 अप्रैल तक का समय रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.