मेरठ, मार्च 3 -- दौराला। लखनऊ में आयोजित हुई प्रदेशीय सब जूनियर समन्वय जूडो प्रतियोगिता में चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग कर पांच पदक जीते हैं। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 25 से 27 फरवरी तक लखनऊ में जूडो प्रतियोगिता हुई थी। एकेडमी संचालक सत्येंद्र फौजी ने बताया कि आराध्या भारद्वाज ने 40 किलोग्राम भार वर्ग, भूमि सिवाच ने 44 किलोग्राम भार वर्ग, शुभ शर्मा ने 50 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। अनमोल पाल ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में रजत, शोभित ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य जीता। जूडो एसोसिएशन मेरठ के सचिव अफसान ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में पदक जीतकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों की जीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.