हरिद्वार, फरवरी 12 -- मध्य हरिद्वार में गुरुवार को करीब 30 हजार की आबादी दिन में सात घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित होने से परेशान रही। दिन में दुकानदारों और स्थानीय लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। मरम्मत के लिए पांच पंपिंग स्टेशनों को बंद किया गया था। शाम को पानी की आपूर्ति सुचारु होने के बाद ही लोगों को राहत मिली। गुरुवार को उत्तराखंड जल संस्थान के कर्मचारियों ने विकास कॉलोनी में पानी की लीकेज पाइप लाइनों को बदलने का काम किया। इस दौरान नई पाइप लाइनों को बिछा कर पुरानी पाइप लाइन से इंटर कनेक्शन का काम चला। इंटर कनेक्शन के लिए मौके पर वेल्डिंग भी की गई। इससे मुख्य पाइप लाइन से पानी की सप्लाई बंद करनी पड़ी। मरम्मत चलने से आसपास के पांच पंपिंग स्टेशन न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, देवपुरा, ललतारौ और टिबड़ी से पानी की सप्लाई को सुबह 1...