बांका, जून 12 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। सात निश्चय-3 के सबका सम्मान, जीवन आसान के तहत बांका डीएम के निर्देश पर फुल्लीडुमर प्रखंड के पांच पंचायत में 11 जून यानी आज की रात पथड्डा, दक्षिणी कोझी, भीतिया तथा 12 जून को सादपुर एवं तेलिया पहाड़ पंचायत के पंचायत भवन में रात्रि चौपाल सह रात्रि विश्राम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने बताया कि इस शिविर में आम जनों की समस्याओं, शिकायतों को सुनने तथा मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया जाएगा। बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि इसके लिए पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रतिनियुक्ति कर दिया गया है उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक लोगों को शामिल होकर इसका लाभ लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...