मधुबनी, मई 6 -- राम शरण साह मधुबनी,विधि संवाददाता। बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के तहत काम में लापरवाही पर पांच पंचायतों के राजस्व कर्मचारियों पर गाज गिरी है। डीएम आनंद शर्मा के आदेश पर कर्मचारियों पर 2.27 लाख का जुर्माना लगाया गया है। जिन पंचायतों के राजस्व कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया गया है उनमें नरेन्द्र महतो, विनोद झा एवं गौड़ी शंकर ठाकुर शामिल हैं। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी परिमल कुमार ने बताया कि लौकही अंचल के बनगामा दक्षिण, बनगामा उत्तर एवं मनसापुर के राजस्व कर्मचारी नरेन्द्र महतो पर 75 हजार रूपया जुर्माना लगाया गया है। नरहिया उत्तर एवं दक्षिण पंचायत के अतिरिक्त प्रभार में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी नरेन्द्र महतो पर अलग से 25-25 हजार रुपया जुर्माना लगाया गया है। इस प्रकार नरेंद्र महतो से 1.25 लाख जुर्माना वसूल की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.