पटना, फरवरी 27 -- राज्य सरकार ने पांच न्यायाधीशों को नई जिम्मेवारी सौंपी है। भागलपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिलन कुमार को पश्चिम चंपारण के परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। भागलपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार को बीएसएलएसए, पटना का सदस्य सचिव, पटना के जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सीबीआई के विशेष कोर्ट -1 के विशेष न्यायाधीश अविनाश कुमार को संयुक्त सचिव, दरभंगा के सिविल जज आशुतोष रवि को निबंधक एवं पटना की जेएम प्रथम श्रेणी सह सिविल जज अनुशा राज को सहायक निबंधक बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.