गिरडीह, मार्च 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचम्बा के भाजपा नेता नरेंद्र सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद मुकेश साहू, झारखंड महा ब्राह्मण संघ के जिला अध्यक्ष संतोष तिवारी, नितेश कंधवे और संतोष चौरसिया ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की। मंगलवार को सभी रांची स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री ने सबको औपचारिक रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद सभी ने एक स्वर में कहा कि गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के कार्यों से खुश होकर वे झामुमो में शामिल हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.