मऊ, मई 18 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सोमवार को जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने को लेकर पांच निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों का स्थानान्तरण किया। इसके तहत चिरैयाकोट थानाध्यक्ष रहे उपनिरीक्षक सुभाषचंद्र को हलधरपुर थाना प्रभारी बनाया गया। प्रभारी माफिया सेल उपनिरीक्षक विजय प्रकाश मौर्य को चिरैयाकोट का थानाध्यक्ष बनाया गया। वहीं निरीक्षक कृष्णकुमार गुप्ता को प्रभारी यूपी 112 से प्रभारी निरीक्षक थाना मधुबन के लिए स्थानांतरण किया गया। प्रभारी निरीक्षक मधुबन रहे राजीव सिंह को प्रभारी यूपी 112 बनाया गया। प्रभारी मीडिया सेल निरीक्षक योगेश यादव को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा नियुक्त किया गया। वहीं प्रभारी न्यायालय सुरक्षा रहे निरीक्षक रामायण सिंह को प्रभारी रिट सेल बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...