आजमगढ़, मई 28 -- आजमगढ़। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर अवैध रूप से दौड़ने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार और यातायात पुलिस ने गुरुवार को संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली पांच निजी यात्री बसों को मौके पर ही सीज कर दिया। इसके साथ ही विभिन्न कमियों और कर (टैक्स) चोरी के आरोप में इन वाहनों पर डेढ़ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। एआरटीओ प्रवर्तन और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बस संचालकों में हड़कंप मच गई। इसके साथ ही अभियान में हेलमेट चेकिंग और ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ भी सख्ती दिखाई गई। एआरटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और अवैध परिवहन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान...