पांच नाव और एक स्टीमर चलाएंगे पप्पू यादव
भागलपुर, मई 15 -- नवगछिया, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से लोगों को घोर परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों की शिकायत पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एनडीआरएफ के बोट से जाह्नवी चौक घाट से बरारी घाट तक लगभग 2 घंटे तक सर्वेक्षण किया। उन्होंने घोषणा की कि यथाशीघ्र पांच नाव और एक स्टीमर उनके तरफ से चलाई जाएगी। कार्यक्रम में उनके साथ जिला अध्यक्ष नीरज यादव, महासचिव जयप्रकाश यादव, विकास कुशवाहा, बजरंग भगत, सत्यम वर्मा, प्रियांशु आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा, फ्री होनी चाहिए फेरी सेवा यह भी पढ़ें- गंगा घाट पर सुबह चार बजे से ही यातायात पुलिस की तैनाती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.