सहारनपुर, अप्रैल 18 -- बडगांव। बीती रात चोर गांव रेडा के जंगल से पांच किसानों से हजारों रुपए के बिजली उपकरण चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने घटना की थाने पर तहरीर दी है। गुरूवार रात चोर गांव रेडा निवासी किसान पंकज,नरेश, कुशलपालसिंह, हिमांशु, अरूण व संजय के खेतों में लगे नलकूपों के ताले तोड़कर हजारों रुपए के सबमर्सिबल के तार,स्टार्टर, कटआउट, आपरेटर चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने घटना की थाने पर दी है। एक्सप्रेस ही रात में पांच नलकूपों से चोरी की घटना से किसान दहशत में है। किसानों ने पुलिस से चोरों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.