हापुड़, फरवरी 20 -- क्षेत्र के गांव ढाना निवासी समाज सेवी विपिन कुमार ने बताया कि उनके खेत पर फसलों की सिंचाई के लिए नलकूप लगाया हुआ है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जब वह खेत पर गए तो देखा कि उनके नलकूप से चोर केबिल चोरी कर ले गए है। उन्होंने बताया कि उनके अलावा गांव निवासी बिजेंद्र , नितिन, प्रताप सिंह, बुधप्रकाश, विवेक आदि के नलकूप से तार चोरी कर ले गए है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.