एटा, अगस्त 30 -- मेडिकल कालेज के मेडिसिन, बालरोग वार्ड में पांच नए मलेरिया पॉजिटिव मरीजों को परिजनों ने उपचार के लिए भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि कई दिन से ठंड देकर बुखार आ रहा था। इसके बाद वह उपचार के लिए मेडिकल कालेज लेकर आये। जहां जांच रिपोर्ट आने पर पांच रोगी मलेरिया पॉजिटिव निकले हैं। शनिवार को बालरोग वार्ड में मलेरिया पॉजिटिव निकलने वाले मरीजों में बालरोग वार्ड में भर्ती शहर की निवासी दो वर्षीय काव्या, कासिमपुर निवासी 12 वर्षीय कृष्णा, भगीपुर निवासी दो वर्षीय प्रिंस, मेडिसिन वार्ड में भर्ती लालपुर मरथरा निवासी 30 वर्षीय नीरज देवी पत्नी सौरभ, नई बस्ती निवासी 30 वर्षीय रामजी गुप्ता शामिल हैं। इन मरीजों के परिजनों ने बताया कि तीन-चार दिन पूर्व ठंड से बुखार आया था। जिस पर इन सभी मरीजों को मेडिकल कालेज एटा लेकर आये। जहां जांच में ...