फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। शहर में बढ़ती आबादी और बिजली उपभोक्ताओं की संख्या को देखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बड़ा कदम उठाया है। निगम ने शहर में पांच नए बिजली उपमंडलों को मंजूरी देते हुए वहां एसडीओ की नियुक्ति भी कर दी है। नए उपमंडल बनने से अब उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। वहीं समस्याओं का भीतेजी से समाधान हो सकेगा। विभाग द्वारा सेक्टर-18, सेहतपुर, हार्डवेयर, एसजीएम नगर और धौज नाम से नए उपमंडल बनाए गए हैं। इनमें तिलपत मंडल से सेहतपुर उपमंडल को अलग किया गया है, जबकि वेस्ट उपमंडल से सेक्टर-18 को नया उपमंडल बनाया गया है। इसी तरह उपमंडल नंबर-4 से एसजीएम नगर को अलग उपमंडल के रूप में दर्जा दिया गया है। पाली उपमंडल से धौज को नया उपमंडल बनाया गया है। इसके अलावा ...