संभल, अप्रैल 21 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव ईशाकपुर में सोमवार सुबह एक के बाद एक हुए जोरदार धमाकों ने पूरे इलाके को दहला दिया। अजय पाल सिंह के घर में अवैध रूप से चल रही पटाखा बनाने की फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हुआ तो तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। लेकिन कुछ ही देर में दूसरा धमाका हो गया, जिससे लोग सहम गए और अफरातफरी मच गई। स्थिति तब और भयावह हो गई जब लगातार कुल पांच धमाके हुए। इन विस्फोटों की गूंज से पूरे गांव में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और जोखिम उठाते हुए घर के अंदर घुस गए। यह भी पढ़ें- घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 15 वर्षीय छात्रा की मौत, दो गंभीर अंदर का नजारा बेहद भयावह था। काले धुएं का घना गुबार पूरे घर में फैला हुआ था, जिसके बीच दीक्षा व निधि गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.