गाज़ियाबाद, सितम्बर 2 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। टीकाकरण कार्यक्रमों और वैक्सीन आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन का जायजा लेने के लिए बुधवार को बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और तिमोर-लेस्ते के वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल गाजियाबाद पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने जिला वैक्सीन स्टोर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना और नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयनगर का निरीक्षण किया। विदेशी मेहमानों ने विजयनगर में कोल्ड चेन व्यवस्था, वैक्सीन स्टॉक प्रबंधन में डिजिटल टूल्स के उपयोग और डाटा रिपोर्टिंग तंत्र का अवलोकन किया गया। इसके अलावा रजापुर ब्लॉक के विजयनगर चांदमारी, सुन्नी एवं कैला भट्टा क्षेत्र में आयोजित आउटरीच टीकाकरण सत्र का भ्रमण कर शून्य खुराक वाले बच्चों तक पहुंच और सामुदायिक भागीदारी की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में नि...